फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   in the dispute the former nephew shot dead

विवाद में पूर्व प्रधान के भतीजे को मारी गोली

Mon, 16 Apr 2018 11:21 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 16 Apr 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हैंसर। धनघटा क्षेत्र के माधोपुर गांव के सीवान में रविवार की रात कंबाइन से गेहूं की मड़ाई कराने के मसले पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को गाली मार दी। गोली युवक दाहिने पैर के जंघे में लगी और वह तड़फने लगा। बीचबचाव करने गए घायल युवक के भाई के सिर में असलहे के बट से प्रहार कर घायल करने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी मलौली ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गोली से घायल युवक को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों खिलाफ बलवा और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस एक आरोपी को पिस्टल के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
महुली क्षेत्र के गायघाट के पूर्व प्रधान लल्लन सिंह का आरोप है कि माधोपुर गांव के करीब स्थित खेत में कंबाइन से गेहूं कटवाने के लिए अभिनव सिंह और जितेंद्र सिंह गए हुए थे। उसी दौरान गांव के ही रहने वाले रामज्ञा सिंह, सूरज सिंह, पिंटू सिंह भी अपनी फसल कटवाने के लिए पहुंच गए। आरोप है कि वह लोग कंबाइन जबरन अपने खेत में ले जाने लगे तो उनके भतीजे अभिनव और जितेंद्र सिंह ने विरोध किया। जिस पर नाराज होकर विरोध पक्ष के लोगों ने उनके भतीजे अभिनव पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पैर में लगी और वह गिर गया। उसे बचाने गए दूसरे भतीजे के सिर पर असलहे के बट से प्रहार कर हमलावर भाग निकले। दोनों पक्षों के बीच पहले से भी रंजिश चली आ रही है। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

इस घटना सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने एक आरोपी को पिस्टल के साथ हिरासत में भी लिया है। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि लल्लन सिंह पुत्र भागवत सिंह ने गांव निवासी रामज्ञा सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, सूरज सिंह, पिंटू सिंह पुत्रगण रामदरश सिंह, प्रदीप सिंह पुत्र अयोध्या सिंह, कृष्ण चंद्र सिंह पुत्र हौसिला सिंह, विनय कुमार पुत्र ब्रह्मानंद सहित छह लोगों के खिलाफ बलबा व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कंबाइन मशीन से पहले गेहूं की मड़ाई कराने के मसले पर विवाद होने की बात सामने आई है। विवाद बढ़ने पर अभिनव सिंह को दूसरे पक्ष के एक युवक ने गोली मार दी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस की जांच में पहले से भी दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है। आरोपियों में शामिल प्रदीप ग्राम प्रधान का भाई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed