{"_id":"1f7c0b9be30d19de2b64ad9cbe824d36","slug":"husband-wife-dead-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल दंपति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में घायल दंपति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पिपरा चौराहे पर सोमवार की रात हुए हादसे में घायल दंपति की मौत हो गई। सोमवार की रात दंपति सड़क पर मरे हुए जानवर को देख रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन उन्हें रौंदते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इससे वाहन में सवार सात लोग घायल हो गए।
पिपरा गांव निवासी चालीस वर्षीय दशरथ प्रसाद पुत्र चरित्र अपने घर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मरे हुए जानवर को देख रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी इंद्रावती भी वहां पहुंच गईं। इसी बीच तेज रफ्तार चार पहिया वाहन दंपति को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में इंद्रावती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दशरथ प्रसाद गंभीर रुप से घायल हो गए। वाहन में सवार कुल सात लोगों को भी चोटें आई है। घटना के बाद मौके पर जुटे लोग घायल दशरथ को बस्ती जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी भी मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार घायलों को एनएचआई की गाड़ी से पुलिस ने बस्ती जिला अस्पताल भेजवाया। वाहन में सवार घायल बड़हलगंज क्षेत्र के पटना गांव निवासी करुणाकर सिह, दशरथ सिंह, रिंकी, पीयूष, गुलचंद व राज बताए गए। इधर पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
दशरथ के दो बेटे और एक बेटी है। वह अपनी बेटी की शादी 14 जून को तय किए थे।
लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली। घर के मुखिया की मौत से परिवार के लोग गमगीन थे। कोतवाली चौकी इंचार्ज विंध्येश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि घायल दंपति की बस्ती अस्पताल में मौत हो गई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।