फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four injured in accidents, including CO

हादसों में सीओ समेत चार घायल

Wed, 13 Jan 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Wed, 13 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
मगहर। गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर बुधवार सुबह करीब नौ बजे कोहरे के कारण मगहर ओवर ब्रिज के पास दो हादसों में बस्ती के सीओ सदर समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से घायल सीओ, गनर और चालक को बस्ती भेज दिया गया। तीनों का कैली के ओपेक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बस्ती जिले के सीओ सदर अतुल कुमार सोनकर अपनी सरकारी वाहन से गोरखपुर जा रहे थे। अभी वे मगहर स्थिति आमी नदी के ओवर ब्रिज के पास पहुंचे ही थे, इसी दौरान कोहरे की वजह से जीप सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।


इससे सीओ, उनके गनर सत्येंद्र कुमार पटेल और चालक ज्ञानचंद्र यादव घायल हो गए। सूचना पर मगहर चौकी के पुलिस कर्मी और प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव पहुंचे।

 पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बस्ती जिले के कैली स्थित ओपेक अस्पताल ले जाया गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


दूसरी घटना हाइवे पर ही हनुमान मंदिर मगहर के पास हुई। तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल भिजवाया गया।

 घायल पन्ने लाल पुत्र गणेश सहजनवां के बहराबारी गांव का निवासी है और नगर पंचायत कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed