फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five thieves arrested

पांच चोर गिरफ्तार, तीन वारदाताें का पर्दाफाश 

Sun, 21 Aug 2016 10:57 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 21 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Five thieves arrested
डीघाबाईपास के निकट से घेराबंदी कर चोर गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने रविवार को डीघाबाईपास के निकट से घेराबंदी कर चोर गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर तीन घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया। इसी गिरोह ने पोस्ट आफिस में चोरी की कोशिश की थी। 
विज्ञापन


  एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह और चौकी इंचार्ज औद्योगिक नगर धर्मेंद्र तिवारी ने घेराबंदी कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बदमाशों की पहचान मोहम्मद ताहिर उर्फ बबलू पुत्र मोहम्मद हसन निवासी ईदगाह रोड मोतीनगर, शाह आलम पुत्र करीमुल्ला निवासी बिधियानी, जान मोहम्मद उर्फ जानू पुत्र हबीबुल्लाह निवासी अंसार टोला बरदहिया, सद्दाम उर्फ मोटू पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी कांशीराम आवास खलीलाबाद और परमात्मा प्रसाद पुत्र बुद्धु निवासी छितही खुर्द थाना रुधौली जनपद बस्ती के रूप में हुई। तलाशी में इन लोगों के पास दो तमंचे, दो चाकू और दो बाइक के साथ ही एक सोने की चेन, झुमका, टप्स, बाली, कील आदि बरामद हुई। 
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि छह माह पूर्व डीघाबाईपास पुल के पास मार्बल की दुकान से 1.60 लाख रुपये चुराए थे, जिसे खर्च कर दिए। 20-22 दिन पूर्व बरदहिया बाजार में स्थित पोस्ट आफिस में जाली तोड़ कर चोरी की कोशिश की थी। लेकिन वहां रुपये नहीं मिले थे। बरामद जेवरात 17 अगस्त की रात धौरहरा में सुरेंद्र यादव के घर चुराए थे। बरामद दोनों बाइकों के कागज नहीं दिखा पाए, जिसकी वजह से उसे सीज कर दिया गया। चोरों ने तीन चोरियों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इनके आपराधिक रिकार्ड को पता किया जा रहा है। चार दिन के भीतर धौरहरा की चोरी की घटना का पर्दाफाश हो जाने पर पुलिस टीम को शाबाशी दी। इस दौरान एएसपी अशोक वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed