फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   five house fired

आग की लपटों में पांच घर जले

Tue, 26 Apr 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Tue, 26 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
five house fired
धनघटा थाना क्षेत्र के आग बुझाते गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। आग का कहर इन द‌िनाें सिर चढ़ कर बोल रहा है। आए दिन लोगों की मकान आैर खेत आग के आगोश में समा जा रहे हैं।
विज्ञापन


पौली ब्लाॅक के नरायनपुर गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह लगी आग दियारा के 15 किलो मीटर की दूरी तय करते हुए हैंसर ब्लाक के खालेपुरवा में पहुंच कर 5 लोगों के रिहायसी मकान को जला डाला। आग बुझाने के प्रयास में एक व्यक्ति झुलस गया।


जिसे सीएचसी मलौली में भर्ती कराया गया है । खबर लिखे जाने तक आग दियारा में जल रही थी।


 नरायनपुर गांव के दक्षिण किसी ने डंठल जला दिया। तेज पछुआं हवा ने आग को गति पहुंचा कर उसे दियारा में फैला दिया। आग बुझाने का प्रयास जारी रहा लेकिन खालेपुरवा गांव में आग को पहुंचने से नहीं रोका जा सका।
विज्ञापन


खालेपुरवा में आग की लपटों से खजांची, सुदामी, लक्ष्मण, सूरत, केस का रिहायसी मकान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में गंगादीन झुलस गए।

जिन्हें सीएचसी मलौली में पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इसी तरह महुली के कोदवट, कोतवाली के बालूशासन में भी आग लगने की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed