फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fell from train, lady dead

ट्रेन से गिर कर महिला की मौत

Sun, 24 Jun 2018 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
fell from train, lady dead
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मगहर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर रेलवे स्टेशन के अप प्लेटफार्म के पश्चिमी छोर पर रविवार की सुबह ट्रेन से गिरकर 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।    
विज्ञापन


मगहर चौकी क्षेत्र के ग्राम मोहीउद्दीनपुर निवासी 60 वर्षीय नूरजहां रविवार की सुबह चुरेब जाने के लिए मगहर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां वह अप ट्रैक के प्लेटफार्म पर बैठ कर पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। उसी समय लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकी। पैसेंजर ट्रेन समझ नूरजहां उसमें बैठ गईं।
विज्ञापन


ट्रेन खुल जाने के बाद उन्हें एक्सप्रेस ट्रेन होने की जानकारी हुई तो वह चलती ट्रेन से उतरने लगीं। उसी दौरान फिसल जाने से ट्रेन की चपेट में आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुुरा हाल था। जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजन गमगीन थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed