फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   false loot

झूठी निकली सर्राफ से लूट  की घटना

Tue, 12 Jul 2016 11:46 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Tue, 12 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
 false loot
लूट
 बखिरा क्षेत्र के राजघाट पुल के निकट सोमवार की देर शाम एक सर्राफा के साथ हुई लूट की सूचना पुलिस की जांच में झूठी निकली।
विज्ञापन


एसओ दिनेश यादव ने बताया कि दुधारा  क्षेत्र के मदरहा निवासी  मनीराम वर्मा की हंसनी चौराहे पर सर्राफा की दुकान है। मनीराम ने सूचना दी कि  वह सोमवार को बखिरा से कुछ जेवर  लेकर दुकान पर गया था।

शाम के समय घर लौटते समय सुरसा चमनगंज जंगल के पास बाइक सवार दो युवकों ने घेर लिया और तमंचे के बल पर दो लाख के जेवर लूट लिए। जांच में बताया चला कि मनीराम सर्राफा दुकानदारों से नए माल लेकर बिक्री करता था। पुराने  सामानों की मरम्मत भी करता था। हाल ही में उसके भाइयों में बंटवारा भी हुआ था। इससे उसकी माली हालत खराब हो गई थी।
विज्ञापन


दुकानदारों का बकाया धन हड़पने की  नीयत से उसने लूट की मनगढंत कहानी रच दी। इसी तरह चार माह के भीतर पुलिस ने लूट दो झूठी सूचनाओं का पर्दाफाश किया। दोनों ही मामलों में सर्राफा कारोबारियों ने बकाया धन को हड़पने की नीयत से  मनगढंत कहानी गढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed