फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Faizabad SSP injured in road accident

सड़क हादसे में एसएसपी फैजाबाद घायल

Wed, 28 Sep 2016 11:41 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 28 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Faizabad SSP injured in road accident
accident - फोटो : Bureau
 गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर बुधवार को रैना पेपर मिल के पास एसएसपी का वाहन आगे चल रहे ट्रक द्वारा ब्रेक लगाने के बाद पीछे से टकरा गया। जिससे एसएसपी मामूली रूप से घायल हो गए। बाद में उन्हें मगहर चौकी ले जाया गया और एक प्राइवेट चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया गया। इसके बाद वह गोरखपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन


दरअसल, एसएसपी फैजाबाद मोहित गुप्ता अपने सरकारी वाहन से गोरखपुर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही वे रैना पेपर मिल के पास पहुंचे ही थे कि आगे चल रहे ट्रक के चालक ने सामने जानवर आने के कारण अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे एसएसपी का वाहन पीछे से ट्रक में टकरा गया। इस घटना में एसएसपी मामूली रूप से घायल हो गए। जबकि चालक और गनर बाल- बाल बच गए। गाड़ी भी हल्की क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी अशोक वर्मा, सीओ आर के सिंह, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह और चौकी इंचार्ज करुणाकर पांडेय आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मी एसएसपी को मगहर चौकी पर ले गए, जहां प्राइवेट चिकित्सक को बुला कर उपचार कराया। उसके बाद एसएसपी गोरखपुर चले गए। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लेने से हल्की से एसएसपी की गाड़ी छू गई थी। भगवान का शुक्र है कि कोई गंभीर चोट नहीं आई। वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed