फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   electrician main accused caught in floar meal theft matter

फ्लोर मिल इलेक्ट्रिशियन ने की थी तिजोरी से चोरी

Wed, 10 Aug 2016 11:18 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला
संतकबीरनगर/ ब्यूरो अमर उजाला Updated Wed, 10 Aug 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
electrician main accused caught in floar meal theft matter
फ्लोर मिल में दो दिन पहले हुए चोरी हुए पैसे के साथ पकड़ा गया आरोपी और बगल में बैठे पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित फ्लोर मिल में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन ने ही तिजोरी तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।  पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर चोरी गए 4,81,496 रुपये बरामद किया। पुलिस ने चोरी की घटना में प्रयुक्त पिलास, वायर कटर और छोटा हेक्सा को फार्मा के साथ बरामद किया। 
विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि गोरखपुर जिले के कैंट क्षेत्र के बेतियाहाता हनुमान मंदिर निवासी विक्रम अग्रवाल पुत्र मक्खन अग्रवाल की इंडस्ट्रीयल एरिया खलीलाबाद में फाई रिफाइनरीज एंड केमिकल लिमिटेड फैक्ट्री है।
विज्ञापन

नौ अगस्त को विक्रम अग्रवाल ने पुलिस को सूचना दिया कि सात अगस्त की रात उसकी फैक्ट्री के ऑफिस का ताला तोड़ कर चोर अंदर घुस गए। कमरे में रखे तिजोरी को तोड़ कर उसमें रखा 4,81,496 रुपये चुरा ले गए। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की वारदात के पर्दाफाश के लिए स्वाट टीम प्रभारी संतोष तिवारी और औद्योगिक नगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र तिवारी को लगाया था। स्वाट टीम प्रभारी और औद्योगिक नगर चौकी प्रभारी इंडस्ट्रीयल एरिया में भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान सूचना मिली उसी कंपनी में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन सूर्यभान विश्वकर्मा के जरिए ही चोरी की वारदात की गई है।
वह चोरी किए रुपये को लेकर कहीं निकलने की फिराक में है। पुलिस टीम फाई रिफाइनरीज एंड केमिकल लिमिटेड फैक्ट्री पर पहुंची, जहां गेट पर इलेक्ट्रिशियन आनंद श्रीवास्तव और पीड़ित विक्रम अग्रवाल से मुलाकात कर बातचीत की।
पूछताछ में पता चला कि उस फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन पद पर सूर्यभान विश्वकर्मा काम करते है, जो डीजी रूम में काम कर रहे हैं। डीजी रूम में पहुंच कर पुलिस टीम ने सूर्यभान विश्वकर्मा को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ में इलेक्ट्रिशियन सूर्यभान विश्वकर्मा पुत्र सुकई प्रसाद निवासी पाराहथिगों थाना हैदरगंज जनपद फैजाबाद ने बताया कि उसने मेट गेट का ताला और तिजोरी तोड़ कर चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है। 


चोरी के रुपये को डीजी पैनल में छिपा कर रखा है। पुलिस टीम ने डीजी पैनल खुलवाया तो उसमें रखा 4,81,496 रुपये बरामद किया। घटना में प्रयुक्त पिलास, वायर कटर, छोटा हेक्सा को फार्मा के साथ बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी सूर्यभान विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 5000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed