फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   During the checking, the husband and the husband of the husband,

चेकिंग के दौरान दरोगा और सभासद के पति में नोकझोंक 

Thu, 11 May 2017 11:43 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 11 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
During the checking, the husband and the husband of the husband,
सभासद के पति और दरोगा के बीच नोकझोंक के बाद गोला बाजार चौकी पहुंचे विधायक आैर उनके समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
शहर के गोला बाजार पुलिस चौकी के पास गुरुवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान एक दरोगा और सभासद के पति के बीच नोकझोंक हो गई। इसकी खबर पर लोग जुट गए और चौकी के सामने जाम लगा दिया। वहीं सभासद के पति ने दरोगा पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गोला बाजार निवासी एवं सभासद के पति राजेश वर्मा का आरोप था कि विजय सिंह केसरा के साथ बाइक से बैंक चौराहे की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान गोला चौकी पर पुलिस कर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे। उनकी गाड़ी को पुलिस वालों ने रोका और चेकिंग कर रहे दरोगा श्रवण यादव ने उन्हें और विजय सिंह केसरा को मारापीटा और अपशब्द कहे। इधर खबर पर विधायक श्रीराम चौहान पहुंच गए और धीरे- धीरे भीड़ जुट गई। इस बीच मामला बिगड़ता देखकर दरोगा श्रवण यादव वहां से चले गए। बाद में भीड़ उग्र हो गई और नारेबाजी करते हुए चौकी के सामने जाम लगा दिया। विधायक दरोगा के निलंबन की मांग को लेकर चौकी में बैठ गए। बढ़ती भीड़ को देख कर कोतवाली से और पुलिस कर्मी बुलाए गए।
विज्ञापन


एक ओर लोग जमा हो रहे थे और दूसरी ओर पुलिस हटा रही थी। जबकि दरोगा श्रवण यादव ने बताया कि उनके साथ एसआई नसीमुद्दीन व गोला चौकी इंचार्ज भाग्यवती पांडेय वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक ही बाइक से दो लोग गुजरे और उन्हें रुकने के लिए पुलिस कर्मियों ने हाथ दिया तो वह भागने लगे। जिनका पीछा करके वह गाड़ी रुकवाई गई तो वे लोग भड़क गए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उनके ऊपर मारने-पीटने का लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। मौके पर पहुंचे विधायक के संज्ञान में भी वह पूरे मामले को लाएं हैं। रात साढ़े नौ बजे विधायक श्रीराम चौहान ने फोन पर एसपी से वार्ता की और घटना की जानकारी देते हुए दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी हेमराज मीणा ने जांच कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया तो इसके बाद लोग मान गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed