फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Draiclinr death in suspicious circumstances

ड्राईक्लीनर की संदिग्ध हालात में मौत 

Fri, 08 Jul 2016 11:41 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 08 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Draiclinr death in suspicious circumstances
ड्राईक्लीनर की मौत के बाद जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
 ड्राई क्लीनर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को दुकान में ही उसका शव फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस संबंध में मृतक के पिता ने पुत्र के आत्महत्या करने की लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के तितौवा निवासी द्वारिका पुत्र बहरैची ने बताया कि उनका बेटा जयहिंद(32) ड्राई क्लीनर का काम करता था। नगर के त्रिपाठी मार्केट में रेलवे क्रॉसिंग के पास आजाद एवरसाइनिक नाम से उसकी दुकान है। जयहिंद गुरुवार को दिन में घर से दुकान पर गया था। वह रात में भोजन करने घर नहीं पहुंचा और दुकान में सो गया। शुक्रवार को सूचना मिली कि दुकान में बेटा फंदे से लटके होने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


बेटा शराब पीने का आदी था। वैसे घटना को लेकर लोग तरह- तरह की चर्चा कर रहे हैं। वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि द्वारिका की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वैसे परिजनों की पूछताछ और जांच पड़ताल से पता चला कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वैैैैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed