{"_id":"5807b47b4f1c1b642e7047cf","slug":"down-into-the-well","type":"story","status":"publish","title_hn":" कुएं में गिरकर प्रधान के भांजे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में गिरकर प्रधान के भांजे की मौत
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के छोटी पटखौली गांव में ननिहाल में आए महिला प्रधान के भांजे की मंगलवार रात कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। काफी कोशिशों के बाद लोगों ने युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला।
कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि छोटी पटखौली गांव निवासी प्रधानपति रामफेर राजभर के घर उनका 22 वर्षीय भांजा लालचंद्र राजभर पुत्र मटेलू राजभर निवासी कुदरहा, लालगंज जिला बस्ती आया था। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे के करीब भोजन करने के बाद टहल रहा था। उसी दौरान आबादी के बीच में स्थित एक कुएं में गिर गया।
घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। खबर पर पुलिस भी मौके पर गई। पंपिंग सेट लगा कर कुएं से पानी निकाला गया। भीतर दलदल होने की वजह से कुएं में गिरे युवक को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। युवक को निकालने के बाद पता चला कि उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद परिवार और रिश्तेदार बिलख रहे थे। पीड़ित लोगों ने बताया कि लालचंद्र का मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं था। उसका झांड़ फूंक कराने के लिए लोग यहां बुलाया था। घर के लोगों की मांग पर पंचनामा करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।