फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dought of illegal relations Wife killed in connection

अवैध संबंधों के शक में पत्नी को मार डाला 

Tue, 07 Mar 2017 11:33 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 07 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dought of  illegal relations Wife killed in connection
मृतका तारा देवी(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अवैध संबंधों के शक में मंगलवार को एक युवक ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। शव झाड़ी में छिपाने के बाद आरोपी ने खुद ही 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


मृत महिला तारा (27) के पिता और महुली क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी रामकेवल के अनुसार उन्होंने 10 साल पहले बेटी की शादी बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के अहरा गांव निवासी राजू पुत्र रामकुमार से की थी। तारा के पास दो मासूम बच्चे हैं। दामाद राजू दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता है। तीन साल पूर्व पति-पत्नी में विवाद के बाद राजू ने तारा को घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन


इसे लेकर पंचायत भी हुई। लेकिन मामला नहीं बना। वर्तमान में तारा के दोनों बच्चे उनके साथ ही रहते हैं। जबकि तारा गीडा में नौकरी करती थी और यहीं एक महिला सिपाही के घर कमरा लेकर अकेले रहती थी। फरवरी में राजू दिल्ली से कमा कर घर लौटा था। गैस कनेक्शन लेने के बहाने उसने मीरा को फोन करके अहरा बुलाया और हत्या कर शव तेनुहारी दोयम गांव के नहर के पास झाड़ी में छुपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपी राजू ने बताया कि वर्ष 2009 से ही पत्नी ने उससे दूरी बना ली थी। पत्नी अक्सर बच्चों के साथ मायके में ही रहती थी। दो साल से अकेले गीडा में कहां रहती थी और क्या काम करती थी इस बारे में वह उसे कुछ नहीं बताती थी। पत्नी के मोबाइल पर तमाम लोगों के फोन भी आते-रहते थे। करीब 20 दिन पूूर्व वह दिल्ली से घर लौटा था। दो दिन पूर्व उसने फोन करके पत्नी को घर पर बुलाया था। काफी समझाने पर भी वह नहीं मानी। मंगलवार सुबह घर से पत्नी को साइकिल से लेकर खलीलाबाद जा रहा था।


तेनुहारी दोयम नहर के पास रुककर फिर समझाया, लेकिन जब नहीं मानी तो गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। घर पहुंच कर 100 नंबर पर खुद पुलिस को हत्या करने की सूचना दी। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर पर आरोपी पति राजू के खिलाफ हत्या कर शव छुपाने की कोशिश का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति ने पूछताछ में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed