{"_id":"5b215fc54f1c1ba96e8b7e18","slug":"demand-of-accused-arresting","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज हादसे में मारे गए महेश के परिजनों और सर्मथकों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। मेंहदावल चौराहे पर धरने पर बैठ गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कन्नौज हादसे के शिकार हुए शहर के टयूबवेल कॉलोनी निवासी बीटीसी छात्र महेश के परिजन बुधवार की रात आठ बजे मेंहदावल चौराहे पर कैंडल मार्च के साथ पहुंच गए। परिजनों के साथ उनके रिश्तेदार और अन्य लोग भी शामिल रहे।
परिजन बबलू, सूरज और आदित्य यादव आदि मेंहदावल बाईपास पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। परिजनों का आरोप था कि प्रबंधन की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ और सात लोगों की मौत हो गई। ऐसे में आरोपी बनाए गए लोगों की गिरफ्तारी हो और संस्थान का पंजीकरण निरस्त हो।
सूचना पर मौके पर एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ रमेश कुमार और कोतवाल सुधीर सिंह भी पर पहुंच गए। एएसपी ने परिजनों को काफी समझाया और जांच प्रचलित होने की जानकारी दी। साथ में यह भी बताया कि पुलिस मामले में साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस मामले में एआरटीओ कार्यालय भी गई थी। जबकि डीएम के जरिए गठित तीन सदस्यीय टीम भी मामले की जांच करेंगी। जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं हो रही है। जांच के दौरान मिलने वाले साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।