{"_id":"56db265c4f1c1b302d8b4cb4","slug":"death-of-a-worker-trapped-in-bore","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरवेल में फंसे मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोरवेल में फंसे मजदूर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
ददार टूटने से हादसा
- फोटो : संतकबीरनगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली क्षेत्र के धवरेपार बढ़या में बोलवेल से मिट्टी निकालते समय ददार टूटने से हादसा हो गया। इसमें एक मजदूर और किसान गिर कर घायल हो गए। बोरवेल के अंदर से किसान को तो लोग बाहर निकाल लिए, लेकिन मिट्टी के नीचे करीब दो घंटे तक दबे मजदूर को जेसीबी से बाहर निकाला जा सका। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने घायल मजदूर को पहले सीएचसी नाथनगर और रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल भेजवाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
धवरेपार बढ़या गांव निवासी किसान प्रहलाद मौर्या पुत्र हंसा ने फसलों की सिंचाई के लिए बोरिंग कराए है। बोरिंग का चकवाल खराब हो जाने की वजह से सिंचाई कार्य बाधित हो रहा था। चकवाल बदलने के लिए किसान ने बोरिंग के चारों तरफ करीब 12 फिट गहरा गड्ढा खुदाई कराया। मिट्टी को बाहर निकालने के लिए गांव के ही निवासी 37 वर्षीय मजदूर मेघनाथ गड्ढे के अंदर घुसा था।
मजदूर मेघनाथ मिट्टी को गड्ढे से निकाल कर बाल्टी में रख रहे थे और उसे बाहर से रस्सी से खींच कर किसान प्रहलाद मौर्या ऊपर खींच रहे थे। उसी दौरान बाहरी हिस्से की जमीन दरक गई और किसान गड्ढे में गिर गए। दरार टूटने की वजह से काफी मात्री में गिरी मिट्टी के नीचे मजदूर दबा गया। घटना के बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग प्रयास करके किसान प्रहलाद को किसी तरह बाहर निकाल लिए, लेकिन मजदूर को निकालने में समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
बाद में जेसीबी मंगानी पड़ी, तब जाकर मजदूर को लोग बाहर निकाल पाए। करीब दो घंटे तक मजदूर मिट्टी के नीचे दबा रहा और उसकी हालत बिगड़ गई। किसी ने 108 नंबर पर सूचना दिया तो एबुलेंस मौके पर पहुंच गई। उसी समय प्रभारी एसओ प्रदीप सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए।
एबुलेंस से लोग घायलों को पहले सीएचसी नाथनगर ले गए,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मजदूर की हालत नाजुक बता कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से मौके पर अफरा- तफरी का माहौल कायम रहा। मजदूर के परिजन घबड़ाए हुए थे और उसके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे थे।