फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dead body of oldman found beside railway track

रेलवे ट्रैक के पास मिली वृद्ध की लाश

Sat, 23 Jun 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
dead body of oldman found beside railway track
कांटे चौकी क्षेत्र के चकिया रेलवे क्रासिंग के पास जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कांटे। क्षेत्र के चकिया रेलवे क्रासिंग के पास झाड़ी में वृद्ध का शव मिला। सूचना के बाद आस-पास के लोगों के साथ कांटे चौकी की पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन

शनिवार की सुबह कुछ छात्र कोचिंग पढ़ने जा रहे थे। उसी दौरान चकिया रेलवे क्रासिंग के पास वृद्ध की लाश देख कर रुक गए। छात्रों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी।
विज्ञापन


उसके बाद मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन शव मौके पर नहीं था। गांव के लोग अपने-अपने घर चले गए। शाम को गांव के कुछ भैंस चरवाहे रेलवे लाइन से 15 मीटर दूर झाड़ी में वृद्ध की लाश देखकर शोर मचाए तो लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में सूचना पर डायल 100 की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांटे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि शव की पहचान 60 वर्षीय कृष्ण मुरारी पुत्र स्वर्गीय मुनेसर निवासी कांट गंगा के रूप में हुई। सूचना पर वृद्ध के परिजन भी पहुंच गए। प्रथम दृष्टया जांच में वृद्ध की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की बात सामने आ रही है।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक कृष्ण मुरारी के चार बेटे क्रमश: रामशब्द, अनिल, पन्ने लाल और धर्मवीर हैं। मृतक के बेटे पन्नेलाल की शनिवार को ही शादी है। घर से बारात निकल गई थी। उसके बाद पिता कृष्णमुरारी का शव मिलने की सूचना घर वालों को हुई।


घटना घर के लोग गमगीन थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद के ही मौत की वजह स्पष्ट होगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed