{"_id":"57dae1494f1c1bd949d47a75","slug":"dead-body-found-hanging-from-a-tree-police-reached","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा क्षेत्र के खर्चा गांव पास गुरुवार को पाकड़ के पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। सोनहन गांव निवासी हदीश उर्फ टंनू ने शव की पहचान अपने 25 वर्षीय बेटे बदरूज्जमा के रूप में किया।
युवक के पास से 1300 रुपये और मोबाइल भी मिला। पिता ने बेटे की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाए जाने की आशंका जाहिर की है। वहीं जानकारी पर एएसपी और सीओ भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। हदीश का आरोप है कि उसका बेटा मंगलवार दोपहर कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सरैया गांव अपने मामा के घर जाने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा और गुरुवार सुबह उसकी लाश पेड़ से लटकती मिली। उन्होंने कहा कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है।
वहीं गांववालों का कहना है कि बुधवार की रात करीब आठ बजे बदरूज्जमा को रामपुर के पास परसा तिराहे पर अंडे की दुकान पर देखा गया था। लेकिन शव की स्थिति देखकर जुटी भीड़ भी हत्या के बाद शव पेड़ पर लटकाने का शक जाहिर कर रही थी। एसओ एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट के कोई निशान नहीं हैं। उसके कपड़े पर भी खून या मिट्टी भी लगी नहीं मिली। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चल सकेगी।