फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dancing in the procession, six people injured

बारात में डांस को लेकर मारपीट, छह लोग घायल

Wed, 17 May 2017 11:09 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 17 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
 Dancing in the procession, six people injured
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
बखिरा क्षेत्र के पिपरी गांव के चौधरी पुरवा में मंगलवार को आई एक बारात में आर्केस्ट्रा की धुनों पर डांस करने को लेकर घरातियों और बारातियों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। इसी बीच कुछ लोगों ने वाहनों पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव के दौरान वाहन लेकर भाग चालक ने सड़क के किनारे चारपाई पर सो रहे एक वृद्ध को अपनी चपेट में ले लिया। वृद्ध को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


 पिपरी गांव के चौधरी पुरवा निवासी रमाशंकर की बेटी की मंगलवार को शादी थी। बारात सिद्धार्थनगर जिले से आई थी। द्वारपूजा पर जाते समय आर्केस्ट्रा की धुनों पर डांस करने को लेकर घराती और बाराती पक्ष के युवकों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान बारात में आई कुछ गाड़ियों पर पथराव कर क्षतिग्रस्त भी कर दिया। पथराव के दौरान एक बराती गाड़ी लेकर भागने लगा। तभी पिपरी यादव पुरवा में सड़क के किनारे चारपाई पर सो रहे पारस यादव (65) पुत्र मकालू  को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


जिससे वृद्ध घायल हो गए। विवाद से बारात में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे। बवाल बढ़ा तो किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। एसओ रामभवन यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में ही शादी हुई और बुधवार अलसुबह बारात विदा हो गई। लोगों ने बताया कि बारात आए कई लोग भागते दौरान घायल हो गए। जिसमें एक गाड़ी चालक राजकुमार भी घायल हो गया।जबकि घराती पक्ष से सोनू बीच- बचाव में घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed