फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cut power to 19 villages

19 गांवों की बिजली कटी

Tue, 09 Feb 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Tue, 09 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। विद्युत बिल के बकाए को लेकर धनघटा तहसील क्षेत्र के पौली और नाथनगर
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के 19 गांवाें का विद्युत कनेक्शन विभाग ने ट्रांसफार्मर से ही कनेक्शन विच्छेदित कर दिया।

एक्सईएन सुबोध कुमार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से इन गांवों में अंधेरा छा गया है।मुखलिसपुर विद्युत उप केंद्र के अवर अभियंता एसडी प्रताप ने बताया कि भारी संख्या में विद्युत बिल बकाया वाले पौली ब्लॉक के गोबिंदगंज, धौरहरा, चंदौली माफी, नकही, नगुई, शिवबखरी, बढ़यपुरवा, तेजपुर, तिलकूपुर, भोतहा, हरिवंशपुर, खडगपुर, सुबरहा, बगही और नाथनगर ब्लॉक के अम्मादेई, गायघाट, कोदवट, नाथनगर व अलीनगर गांव का विद्युत कनेक्शन अधिशाषी अभियंता के निर्देश पर विच्छेदित कर दिया गया।

इन गांवों का विद्युत कनेक्शन तभी जोड़ा जाएगा जब गांव के बकाया विद्युत बिल का 75 प्रतिशत धनराशि जमा हो जाएगा। अगर जल्द ही विद्युत इन गांवों के बड़े विद्युत बकाएदार बकाया विद्युत का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आरसी भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed