{"_id":"58cc28944f1c1b275a32aa6e","slug":"case-on-5-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच शिक्षकों समेत 13 पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच शिक्षकों समेत 13 पर केस
sant kabir nagar
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर।
क्षेत्र के डड़वा गांव में स्थित जूनियर हाईस्कूल पर गुरुवार को शिक्षकों के बीच हुई हाथापाई के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से पांच शिक्षक समेत 13 लोगों पर मारपीट और एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जूनियर हाईस्कूल डड़वा के सहायक अध्यापक रामकरन आर्य का आरोप था कि गुरुवार की दोपहर में प्राथमिक विद्यालय रजनौली के प्रधानाध्यापक एसपी सिंह, शिक्षक अनुराग राय, जनार्दन चौधरी समेत छह-सात अज्ञात लोग उनके विद्यालय पर पहुंचे और उन्हें जाति सूचक गाली देते हुए मारने पीटने लगे। जिस पर वहां मौजूद शिक्षक और गांव के लोग आकर बीच-बचाव किए। पुलिस ने एसपी सिंह, अनुराग राय और जनार्दन चौधरी को नामजद करते हुए चार अज्ञात के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट व मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जबकि दूसरी तरफ से प्राथमिक विद्यालय कोड़रा पर सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत मनोज कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार की शाम जब वह विद्यालय से घर जा रहे थे तो रास्ते में एसपी सिंह मिल गए और बभनौली से एक ही बाइक पर सवार होकर लोहरैया चौराहे पर पहुंचे ही थे कि रास्ते में उच्च प्राथमिक विद्यालय डड़वा के सहायक अध्यापक रामकरन आर्य, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरांव के सहायक अध्यापक अभिषेक श्रीवास्तव अपने चार अज्ञात साथियों के साथ मिल गए और विभागीय रंजिश को लेकर गाली देते हुए मारने पीटने लगे। इस दौरान उनके मित्र एसपी सिंह और राहगीर आकर बीच-बचाव किए। एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के पांच नामजद और आठ अज्ञात के विरुद्ध दलित उत्पीड़न समेत मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।