{"_id":"5a9d89cc4f1c1baa1b8bace7","slug":"bike-rider-killed-in-accident-second-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
करैली गांव के पास हुई दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली। खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर करैली के निकट सोमवार को बाइक और मैजिक में हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बखिरा क्षेत्र के करनजोत निवासी मोहसिन पुत्र अब्दुल्ला (25) सोमवार को बाइक से गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही अजीज पुत्र इंसान अली उर्फ मसान (23) भी थे। बाइक मोहसिन चला रहे थे और अजीज पीछे बैठे थे। करैली गांव के निकट सामने से गुजरी मैजिक से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गए। शोर सुनकर पंहुचे आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस व पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायल युवकों को जिला अस्पताल भिजवाया।
जहां डॉक्टरों ने देखते ही घायल मोहसिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजीज की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। करैली निवास रामजी यादव उर्फ फौज और बद्री विशाल पाठक ने बताया कि युवक को पुलिस ने अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। जबकि अजीज को रेफर कर दिया गया। लोगों ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।