फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   BDC member and son of Prime Bhideh

बीडीसी सदस्य और  प्रधान का पुत्र भिडे़

Mon, 09 Jan 2017 11:46 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 09 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
 BDC member and son of Prime Bhideh
मारपीट, झगड़ा - फोटो : फाइल फोटो
धनघटा क्षेत्र के रामपुर दक्षिणी गांव के प्रधान पुत्र और बीडीसी सदस्य सोमवार को हैंसर ब्लॉक पर राशन कार्ड के लिए आपस में बहस करते-करते भिड़ गए। मारपीट की नौबत आने पर लोगों ने बचाव किया।
विज्ञापन


इस बीच बीडीसी सदस्य ने जहां सेक्रेटरी पर राशन कार्ड न वितरण करके गांव में विवाद पैदा करने का आरोप मढ़ा, वहीं प्रधान पुत्र ने बीडीसी सदस्य पर पुरानी रंजिश के कारण मारपीट करने का आरोप लगाया है। ब्लॉक में विवाद की सूचना पर यूपी100 की टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। 
विज्ञापन


प्रधान सुकुरी देवी के पुत्र रमाकांत का आरोप है कि उनके और बीडीसी सदस्य के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। बीडीसी सदस्य के परिजनों ने प्रधान के पति की छह वर्ष पूर्व हत्या भी कर दी थी। जिसका केस न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को बीडीसी सदस्य भीमेश उर्फ पप्पू यादव अपने दो अन्य साथियों के साथ ब्लॉक पर आए और सेक्रेट्री ब्लॉक के अन्य कर्मियों के सामने उन्हें मारने पीटने का प्रयास किया। दूसरी तरफ बीडीसी भीमेश उर्फ पप्पू यादव का आरोप है कि गांव के लोगों के राशन कार्ड 15 दिन से सेक्रेट्री अपने पास रखे हुए हैं। 

सोमवार को उन्होंने राशन कार्ड वितरण करने के लिए गांव में जाने की बात कही, लेकिन दोपहर एक बजे तक नही पहुंचे तो ब्लॉक पर पहुंच कर उनसे राशन कार्ड वितरण न करने का कारण पूछ रहा था। आरोप था कि उसी दौरान प्रधान पुत्र रमाकांत अकारण उन्हें गाली गलौच देते हुए मारने पीटने का प्रयास करने लगे। दोनों के बीच विवाद की सूचना पर डायल 100 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। 


बीडीसी सदस्य और प्रधान पुत्र को पुलिस लेकर थाने चली गई। कोतवाल ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई  की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed