फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   another district JE made ​​MB

दूसरे जिले के जेई से करा दी एमबी 

Mon, 01 Aug 2016 12:24 AM IST
शोभित कुमार पांडेय/sant kabir nagar 
शोभित कुमार पांडेय/sant kabir nagar  Updated Mon, 01 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
another district JE made MB
जांच - फोटो : demopic
सांथा ब्लॉक के अतरीनानकार गांव में राज्य वित्त एवं तेरहवें वित्त से कराए गए विकास कार्यों की जांच में 2,88,243 रुपये का घपला उजागर हुआ है। जांच में पता चला है कि पूरे में प्रकरण में सभी हदें पार की गईं। आरईडी के जिस जेई ने माप पुस्तिका(एमबी) की वह भी करीब छह-सात वर्ष से दूसरे जिले में तैनात हैं। रिपोर्ट आने के बाद डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने डीपीआरओ को कार्रवाई का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


शिकायत के बाद विकास कार्यों की जांच के लिए डीएम ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, बीडीओ सांथा और सहायक अभियंता डीआरडीए को आठ जुलाई 2016 जांच सौंपी। जांच में पता चला कि माप पुस्तिका(एमबी) के पृष्ठ एक से 26 तक विभिन्न परियोजनाओं की एमबी एपी मिश्र अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की मुहर लगाकर उस पर दिनांक रहित हस्ताक्षर किए गए हैं। जबकि जांच टीम को उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अवर अभियंता ए पी मिश्र छह-सात साल पूर्व से ही जिले में तैनात नहीं है। 
विज्ञापन


माप पुस्तिका में कई जगह ओवरराइटिंग एवं व्हाइटनर का प्रयोग किया गया है। 2011-12 में 25 सीएफएल लगाए जाने का जिक्र अभिलेख में था, लेकिन किन- किन स्थानों पर लगी है इस उल्लेख अभिलेख में नहीं मिला। न ही सत्यापन के दौरान पाया गया, लेकिन गांव वालों ने सीएफएल लगाए जाने की जानकारी जांच टीम दी, जो वर्तमान में नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोक निर्माण की सड़क से श्यामसुंदर के घर तक खंड़जा और नाली मरम्मत कार्य कराए जाने का जिक्र अभिलेख मेें है, लेकिन मौके पर पूरा काम नहीं मिला है, जबकि भुगतान पूरा हुआ है। वर्ष 2012-13 में ही सत्यनरायन मुंशी के घर से अंगद प्रसाद के घर तक 200 मीटर दूरी तक खड़ंजा मरम्मत कार्य कराए जाने की पुष्टि स्थलीय जांच में नहीं हुई। रामचरन के घर से रामअवध के घर तक 130 मीटर दूरी तक खड़ंजा मरम्मत कार्य में चौड़ाई दो मीटर की जगह एक मीटर ही पाई गई। जबकि भुगतान पूरा हुआ है। 


इसी तरह रामचरन के घर से रामअवध के घर तक नाली निर्माण कार्य की जांच में भी कम काम करा कर अधिक भुगतान लिए जाने की बात सामने आई। सीडीओ लाल जी यादव ने बताया कि जांच टीम ने जांच कर रिपोर्ट प्रेषित किया है। विभिन्न परियोजनाओं की जांच और स्थलीय सत्यापन में दो लाख अठ्ठासी हजार दो सौ तैतालीस रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई है। प्रोजेक्टों की एमबी करने वाले ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता ए पी मिश्र की तैनाती ही जिले में नही होने का जिक्र है, जो गंभीर प्रकरण है। इस मामले में डीपीआरओ को निर्देश दिया गया है कि कार्रवाई करें और की गई कार्रवाई से अवगत भी कराएं। सूत्रों में मुताबिक जेई एपी मिश्र वर्तमान में बस्ती जिले में तैनात हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed