{"_id":"59a6af074f1c1b4a738b47b8","slug":"91504096007-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने कहा जहर देकर की गई हत्या थाने पर दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने कहा जहर देकर की गई हत्या थाने पर दी तहरीर
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
बेलहर (संतकबीरनगर) । बखिरा क्षेत्र के बेलहर कला गांव के कड़जवनिया गांव में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पत्नी ने ससुुुरालियों पर जहर देकर पति को मार डालने का आरोप लगाया है। खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बेलहर कला के कड़जवनिया गांव निवासी 25 वर्षीय हृदय नारायण राय पुत्र रामबहाल राय कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को संदिग्ध हालत में उनकी तबियत अचानक काफी बिगड़ गई तो किसी ने 108 नंबर पर सूचना देकर एबुलेंस बुलाया। उसी से लोग सीएचसी मेंहदावल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। सीएचसी के चिकित्सकों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। हृदय नारायण की चार माह पहले धनघटा क्षेत्र के रजनौली गांव में बबिता राय के साथ शादी हुई थी। पति की मौत से पत्नी काफी गमगीन थी। पत्नी बबिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति बीमार चल रहे थे। पति के इलाज के लिए वह अपना समस्त जेवर तक ससुराल वालों को दे दी थी। ससुराल के लोग बीमारी की हालत में भी अक्सर उसके पति से मारपीट और झगड़ा किया करते थे। मंगलवार रात में भी ननद और सास, ससुर ने पति के साथ मारपीट किया था। उसकी ननदें ज्यादातर यहीं पर रहती हैं। पत्नी का आरोप है कि ससुुुरालियों ने उसके पति को जहर देकर मार डाला। घटना के बाद से सभी घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। पोस्टमार्टम हाऊस पर आए बृजभूषण राय, विजय कुमार आदि ने बताया कि हृदयनारायण अपने मां- बाप के इकलौते बेटे थे। उनकी छह बहने हैं। तीन चार दिन से उनकी तबियत खराब चल रही थी। मंगलवार को चलते- चलते गिर जा रहे थे। बुधवार को तबियत बिगड़ने पर लोग अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। एसओ रामभवन यादव ने बताया कि पत्नी बबिता की तरफ से ससुुरालियों के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। पहले मृतक की मां की ओर से सूचना दी गई थी। युवक की मौत को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।