{"_id":"5b2e8c2b4f1c1bf96e8b9ac5","slug":"9-found-absent-notice-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित, नोटिस जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित, नोटिस जारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सीएमओ डॉ अभय चंद श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ सीएचसी सेमरियावां पहुंच गए और वहा दवाओं से लगायत अन्य जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्हे छह स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। इसके साथ ही मेंहदावल सीएचसी का निरीक्षण किया वहा पर तीन स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए।
अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। अमर उजाला में 21 जून के अंक में पैरासिटामॉल तक नहीं, सीरिंज भी खरीदते हैं मरीज शीर्षक से खबर छपने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया।
सीएमओ डॉ अभय चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को नौ बजे से 10 बजे के बीच में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावा एवं मेंहदावल स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सेमरियावां स्वास्थ्य केन्द्र पर छह स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जबकि मेंहदावल स्वास्थ्य केंद्र पर तीन स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
इसके साथ ही सेमरियावां अस्पताल में काफी गंदगी मिली है। रिकॉर्ड का रखरखाव सही नहीं था। दवाओं आदि के बारे में जानकारी ली गई है। उन्होंने बताया कि मेंहदावल के निर्माणाधीन पीआईसीयू केंद्र का निरीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि शीघ्र भवन का निर्माण कर विभाग को सुपुर्द करें, जिससे स्वास्थ्य सेवा संचालित हो सके।
उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। अगर जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लगातार सीएचसी पीएचसी का निरीक्षण हो रहा है। कमियां मिलने पर कार्रवाई भी की जा रही है।