फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत

हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत

Mon, 22 Oct 2018 10:20 PM IST
Santkabir Nagar
Santkabir Nagar Updated Mon, 22 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत
पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे मृतक संतोष के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के नेशनल हाइवे स्थित डीघा बाईपास पर रविवार की देर रात एक बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। बताया जा रहा है कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे।
विज्ञापन


रविवार की देर रात कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी 37 वर्षीय संतोष कुमार मिश्रा बाइक से गोरखपुर से घर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग के डीघा बाईपास के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़े। यह खबर लगते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। संतोष की मौत की खबर सुन पत्नी कंचन बेहोश हो गई। उसके दो बेटे हैं। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed