फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मारपीट ृ

मारपीट ृ

Mon, 09 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
मारपीट ृ
मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिहवा। दरवाजे के सामने बच्चों के शौच के विवाद में रविवार की रात दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। एक पक्ष के पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मामला धर्मसिहवा थाना क्षेत्र के सोंहसा गांव का है।

क्षेत्र के भगवतपुर उर्फ सोंहसा में रविवार की रात नौ बजे नित्य क्रिया करने का विरोध करने का मामला इस कदर तूल पकड़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। दो पक्षों में काफी देर तक ईट-पत्थर और लाठियां चलीं। मारपीट के दौरान एक पक्ष के पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। भगवत पुर उर्फ सोंहसा निवासी राम आसरे पुत्र मोती की तहरीर के मुताबिक, उसके घर के सामने नंदलाल के बच्चे शौच कर रहे थे। राम आसरे के मना करने पर दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई। इसमें राम आसरे (35) पुत्र मोतीलाल को सिर में चोटें आईं। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल से लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि छोटू (08) पुत्र राम आसरे को भी चोटें आईं। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घायल का इलाज चल रहा है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed