{"_id":"5cc49d00bdec22073b651429","slug":"61556389120-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर के आरोपी प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गैंगस्टर के आरोपी प्रधान गिरफ्तार
Sun, 28 Apr 2019 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने गैंगेस्टर के आरोपी एक प्रधान को शनिवार को गिरफ्तार किया है। प्रधान पर एसपी ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार किए गए प्रधान को पुलिस ने जेल भेज दिया।
एसपी आकाश तोमर ने बताया कि एसओ धनघटा रणधीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को हरिशंकर राय निवासी बड़गो थाना धनघटा को बैजूनाथ धाम मार्ग से गिरफ्तार किया गया। वह बड़गो गांव का प्रधान है। उस पर शराब कारोबारियों को संरक्षण देने का मामला दर्ज है। एसपी ने बताया कि 23 सिंतबर 2018 को स्वाट टीम एवं धनघटा पुलिस ने एक पिकअप से बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया था। उस मामले में हरिशंकर राय पर भी केस दर्ज हुआ था। इस वर्ष पांच मार्च हरिशंकर राय के खिलाफ एसओ धनघटा द्वारा गैंगेस्टर का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इस मुकदमे में वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने के कारण उन पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।