फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   46 thousand lost in greed

रकम के लालच में गंवाए 46 हजार

Sun, 19 Mar 2017 11:00 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 19 Mar 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
46 thousand lost in greed
जनधन खाते में ढाई लाख रुपये भेजने का झांसा देकर जालसाज ने एक युवक से 46,630 रुपये की ठगी कर ली। खाते में रकम नहीं पहुंचने पर युवक ने फोन किया तो जालसाज उसे धमकी दे रहा है। एसपी के निर्देश के बाद रविवार को कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। डीघा गांव निवासी 28 वर्षीय हृदय नारायण मजदूरी करते हैं, जबकि उनके पिता संत प्रसाद रिक्शा चलाते है। हृदय नारायण नौवीं तक पढ़े हैं। 500 और 1,000 रुपये की नोटबंदी के दौरान 29 दिसंबर 2016 को उनके मोबाइल पर फोन आया। 
विज्ञापन


फोन करने वाले ने कहा कि वह लखनऊ से बोल रहा है। इसके बाद उसने जनधन खाते में ढाई लाख की रकम भेजे जाने की बात बताते हुए खाते से संबंधित जानकारियां मांगी। जालसाज ने अपने अलग-अलग मोबाइल नंबरों की जानकारी देते हुए उन्हें झांसे में लेकर 1  530 रुपये का रिचार्ज करवा लिया। इतना ही नहीं बाद में फोन किया    कि अब बैंक अधिकारी बात करेंगे। दस मिनट बाद फिर फोन किया कि दिल्ली से बैंक अधिकारी बोल रहा हूं और उसके आय का साधन और पूरा डिटेल मांगा, उसके बाद एक बैंक खाता नंबर बताया और उसमें 2500 रुपये भेजने की बात की और उसके बाद जनधन खाते में ढाई लाख भेजने की जानकारी दी। जालसाज के बहकावे में आकर उसके बताए खाता नंबरों में अलग-अलग तिथियों में कर्ज लेकर उसने कुल 45,100 रुपये भेज दिए। 
विज्ञापन


आखिरी बार उसने 23 जनवरी 2017 को  उसके खाते में रकम भेजी थी। हृदय नारायण ने बताया कि वह गरीब है और सुना था कि केंद्र सरकार जनधन खाते में पैसा डालेगी। इसी गलफहमी में फंसकर कर्ज लेकर जालसाज के बताए खाते मेें पैसा डालता गया। जब जालसाज के नंबर पर कॉल करता था तो उधर से दूसरे- दूसरे नंबरों से उसे गाली गलौज और जानमाल की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालसाज ने 12 अलग- अलग मोबाइल नंबरों से उसे धमकी दिया है। मजदूर शनिवार को एसपी के कार्यालय पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसपी हीरालाल ने कोतवाल को मामले में केस दर्ज किए जाने का निर्देश दिया। कोतवाल कमला  यादव ने बताया कि अज्ञात जालसाज पर जालसाजी और ठगी का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed