फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   वरमाला के बाद मंडप में पता चली दूल्हे की जाति

वरमाला के बाद मंडप में पता चली दूल्हे की जाति

Mon, 13 May 2019 11:09 PM IST
Santkabir Nagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 13 May 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
वरमाला के बाद मंडप में पता चली दूल्हे की जाति
शादी - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात शादी के दौरान दूल्हे की जाति का पता चला तो हंगामा होने लगा। लड़की पक्ष के लोग दूल्हे पर जाति छिपाने का आरोप लगाते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। यह देख बाराती भाग लिए। सूचना किसी ने पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई और दूल्हे को लेकर पुलिस चौकी पौली पर आ गई। जहां देर शाम तक पंचायत चली। बात न बनने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को भेज दिया।
विज्ञापन


रोसया प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव के यादव परिवार में सुल्तानपुर जिले के ग्राम बलुआ थाना खड़कपुर से बारात आई थी। जयमाल होने के बाद जब विवाह मंडप में पुरोहित शादी के रस्म को अदा कराते समय दूल्हे से उसका गोत्र पूछा। गोत्र का नाम सुनते ही पुरोहित समेत लड़की पक्ष के लोग चौक गए। दूल्हे ने अपने को क्षत्रिय होना बताया जिस पर बात बिगड़ गई। लड़की पक्ष के लोग लड़के व उसके परिजनों पर जाति छिपाने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा करने लगे। बात बिगड़ती देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचने के पहले बाराती दूल्हे को छोड़कर फरार हो चुके थे। लड़की के पिता का आरोप है कि संजय पुत्र इंद्रजीत निवासी बलुआ थाना खड़गपुर जिला सुल्तानपुर का आना जाना उसके गांव पर काफी दिनों से था। वह उसे अपनी बिरादरी का जानते थे और वह अपने को यादव बताता भी था। बेटी की शादी के लिए उसके घर गया तो वहां भी लोग अपने को यादव होना बताए। शादी तय हो गई बारात आ गई विवाह के दौरान उसकी जाति का पता चला। एसओ रणधीर मिश्र ाका कहना है कि जाति को लेकर दोनो पक्षों में विवाद है। दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास किया गया, पर बात नहीं बनी। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed