{"_id":"5c0aaea5bdec22418f492690","slug":"41544203941-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली हाथ पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाली हाथ पुलिस
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी राजी की मौत
48 घंटे बाद भी पुुलिस नहीं लगा पाई हत्या के कारणों का पता
धनघटा क्षेत्र के मुठही कला का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। मुठही कला गांव निवासी बुजुर्ग महिला राजी देवी की मौत का कारण सिर में गंभीर चोट आना पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के 48 घंटे बाद भी पुुलिस के हाथ खाली हैं। हत्या का कारण क्या हो सकता है, इस बात को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
मुठही कला गांव निवासी 73 वर्षीय राजी देवी पत्नी स्व. मुनेश्वर घर पर अकेली रहती थीं। बुधवार की दोपहर में गांव के लोगों ने उनकी लाश बरामदे में देखी। हाथ बंधा हुआ था और गला कपड़ा से कसा गया था। सिर पर गंभीर चोट दिखाई दे रही थी और सिर से खून टपका हुआ था। इस मामले में मृतका की बेटी उर्मिला ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। तभी से पुुलिस हत्यारों का पता लगाने के लिए हाथ-पांव मार रही है, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल सका। लोगों का कहना है कि महिला की हत्या के पीछे कोई न कोई ठोस कारण जरूर है। सूत्र बताते हैं कि उसके घर से खेत से संबंधित कुछ कागजात भी गायब हैं। एसओ संतोष तिवारी का कहना है कि राजी देवी की मौत का कारण सिर पर गंभीर चोट आना पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है। घटना का पर्दाफाश करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।