फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जमिरा में दबंगों की पिटाई का मामला

जमिरा में दबंगों की पिटाई का मामला

Wed, 15 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
जमिरा में दबंगों की पिटाई का मामला
पुलिस से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम जमिरा के लोगों ने मुखलिसपुर चौकी पुलिस के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया। मारपीट की घटना में कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फरियादी जब मुखलिसपुर पुलिस चौकी पर गया तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया।

मंगलवार की सुबह ग्राम जमिरा के लोग खलीलाबाद धनघटा मार्ग पर स्थित चंद्रौटी चौराहे पर एकत्र हुए। वे मुखलिसपुर चौकी पुलिस के रवैये से नाराज थे। गांव वालों ने चौकी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सड़क जाम करने का प्रयास करने लगे। उसी समय पहुंची डायल-100 की टीम ने पहले तो ग्रामीणों समझाने का प्रयास किया। बाद में इंसपेक्टर महुली सौदागर राय से ग्रामीणों की मोबाइल पर बात भी कराई। इंसपेक्टर के न्याय दिलाने और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने पर ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान ओमप्रकाश, ब्रह्मदेव, श्याम सुंदर, विशाल, ठाकुर प्रसाद वर्मा, छोटेलाल, पतिराम, सदानंद, पवन, शिवचरन, रामरेखा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed