{"_id":"5b2a95f04f1c1b264d8b787e","slug":"23-booked-11-arrested-in-road-conflict","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में 23 पर केस दर्ज, 11 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद में 23 पर केस दर्ज, 11 गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के पथरहट गांव में मंदिर के रास्ते के विवाद में पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव में तनाव का माहौल है। हालांकि शांति व सुरक्षा के मद्देनजर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
धर्मसिंहवा क्षेत्र की पथरहट गांव में काली मंदिर के रास्ते को लेकर मंगलवार की रात में कुछ लोगों के बीच झड़प हो गई। काफी देर तक ईट पत्थर चले। गांव में स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। सूचना पर धर्मसिंहवा सहित तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में किया।
एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि निजामुद्दीन की तहरीर पर 23 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव का माहौल नियंत्रण में है। गांव में पुलिस बल तैनात है।