फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   हादसे में पेंट कारोबारी की मौत

हादसे में पेंट कारोबारी की मौत

Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
हादसे में पेंट कारोबारी की मौत
संतकबीरनगर। शहर स्थित मुखलिसपुर ओवर ब्रिज पर शनिवार की रात किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पेंट कारोबारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निचौरा गांव निवासी 38 वर्षीय दिलीप कुमार उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय चंद्रशेखर उपाध्याय गोरखपुर में पेंट का कारोबार करते थे। दिलीप कुमार उपाध्याय शनिवार की रात करीब नौ बजे बाइक से मुखलिसपुर ओवर ब्रिज से होकर घोरखल की तरफ किसी कार्य से जा रहे थे। पुल के ऊपर ही किसी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के लिए शहर में जुलूस निकला था। हादसे की सूचना मिलते ही नूरी मस्जिद के पास मौजूद मुखलिसपुर तिराहा चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय तत्काल मौके पर पहुंच गए। घायल को कार से जिला अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनके बड़े भाई राकेश उपाध्याय ने बताया कि चार भाइयों में दिलीप सबसे छोटे थे।
विज्ञापन

दिलीप की मौत की सूचना मिजते ही पत्नी अर्चना बेसुध हो गईं। उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आस पड़ोस के लोग सांत्वना देने में जुटे थे। उनके दो बच्चे प्रियांश (12) और शिवांश (10) हैं। भाई की मौत से बड़े भाई राकेश उपाध्याय, संपूर्णानंद और राजेंद्र प्रसाद गमगीन थे। नात-रिश्तेदार भी कोतवाली आए थे। चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय ने बताया कि मृतक दिलीप की डायरी और मोबाइल उनके परिजनों को सौंप दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed