फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सेमरियांवा क्षेत्र में हत्या

रास्ते के विवाद में हत्या, नाराज लोगों ने एंबुलेंस तोड़ी

Thu, 16 May 2019 11:33 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
सेमरियांवा क्षेत्र में हत्या
दुधारा थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव में शाम को हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
सेमरियांवा(संतकबीरनगर)। बृहस्पतिवार की शाम को दुधारा थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव में रास्ते के जमीन संबंधी विवाद में मामा के पक्ष में गए 40 वर्षीय शख्स पर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सेमरियांवा सीएचसी में इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई। मौत से पहले इस शख्स को जिला अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने पर लोग उग्र हो गए और परिसर में खड़ी 102 नंबर की एंबुलेंस का शीशा तोड़ दिया। इससे एंबुलेंस चालक व एक अन्य कर्मी घायल हो गया। बवाल की सूचना पर पहुंची दुधारा पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सुकरौली गांव निवासी अकबाल अहमद का पड़ोसी से रास्ते संबंधी विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे अकबाल पड़ोसी से वार्ता करने अगया चौराहे पर गए थे। इस दौरान अकबाल का भांजा 40 वर्षीय एजाज अहमद पुत्र तबारक हुसैन भी मौजूद था। बातचीत के दौरान ही विवाद फिर बढ़ गया और दूसरे पक्ष के एक युवक ने एजाज पर धारदार हथियार से वार कर दिया। गले पर गहरा जख्म होने के चलते एजाज की हालत बिगड़ गई। लोग तुरंत उसे इलाज के लिए सेमरियांवा सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल ले जाने के लिए लोगों ने एंबुलेंस की मांग की लेकिन परिसर में खड़ी एंबुलेंस नहीं दी गई। बताया गया कि इसके लिए 108 नंबर की एंबुलेंस आ रही है। लोग अभी किसी अन्य वाहन का इंतजाम करते तब तक घायल एजाज की मौत हो गई। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया और अस्पताल कर्मियों के साथ मारपीट के साथ ही परिसर में खड़ी एंबुलेंस का शीशा भी तोड़ दिया। बवाल की सूचना पर दुधारा एसओ आरके गौतम फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और गुस्साई भीड़ को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर देर तक अस्पताल परिसर व बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सेमरियावां। मृतक के मामा अकबाल अहमद निवासी ग्राम सुकरौली की तहरीर पर दुधारा पुलिस ने सगीर अहमद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी ग्राम सुकरौली के विरुद्ध हत्या के आरोप में और मोहम्मद इमरान पुत्र गुलाम अली निवासी ग्राम सुकरौली और अंसार अहमद पुत्र अजीजुल्लाह निवासी ग्राम अगया के विरुद्ध घटना में सहयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एडिशनल एसपी असीत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ इलाज में लापरवाही और समय से एंबुलेंस उपलब्ध ना करने की शिकायत भी पीड़ित पक्ष ने किया है। शिकायत के निस्तारण के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर आगे की कार्रवाई की बात एएसपी ने कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed