फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   भरवल परवता गांव का मामला

छत के कुंडे से लटकता मिला युवती का शव

Fri, 19 Apr 2019 10:47 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 19 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
भरवल परवता गांव का मामला
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के भरवल परवता गांव में एक युवती ने छत के कुंडे से लटक कर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन

भरवल परवता निवासी भरत के परिवार के लोग रोज की तरह शुक्रवार की सुबह अपने काम में लगे हुए थे। उनके मकान में एक कमरा फाटक विहीन है। उसमें सामान रखा हुआ था। सुबह करीब 5.30 बजे भरत की पत्नी किसी जरूरत से उस कमरे में गई तो छत के कुंडे में फंदे से लटकी हुई बेटी नीलम (20) को देखा तो शोर मचाया। शोर सुनने के बाद आसपास लोग मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर एसओ रणधीर मिश्र मौके पर पहुंचे और युवती की लाश को नीचे उतरवाए। एसओ का कहना है कि नीलम के पास से पांच मोबाइल मिली है। एसओ का कहना है कि गांव के एक युवक से उसका नजदीकी संबंध था। मौत के मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed