{"_id":"5a48d5c44f1c1ba7668bd25e","slug":"181514722756-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती के प्रधान की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस्ती के प्रधान की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 31 Dec 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। एक सप्ताह पूर्व महुली क्षेत्र में बस्ती जिले के प्रधान की गोली मार कर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को देर शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में से एक के पास घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद करने का पुलिस ने दावा किया। पुलिस घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रधान की हत्या की साजिश जेल में बंद उसी गांव के रहने वाला रामकेश चौहान ने रची थी।
बस्ती जनपद के मुंडेरवा क्षेत्र के चनुवा महरैयी गांव के प्रधान रामचरित्र चौहान अपनी पत्नी के साथ 24 दिसंबर की भोर में बाइक से बिड़हर घाट स्नान करने जा रहे थे। उसी दौरान महुली क्षेत्र के सिक्टहा पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान की गोली मार कर हत्या कर दी थी। प्रधान के बेटे रामबचन ने अपने गांव के रहने वाले रामकेश चौहान, राजदेव चौधरी और धनपत हरिजन के खिलाफ हत्या और षडयंत्र का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में लगातार जुटी रही।
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि इंस्पेक्टर महुली ईश्वर चंद्र प्रधान ने अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर प्रधान रामचरित्र चौहान की हत्या की घटना में शामिल आरोपी राजदेव चौधरी और धनपत हरिजन को शनिवार की देर शाम भोगीपुर बस्ती मार्ग से गिरफ्तार किया। पकडे़ गए आरोपी धनपत के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया। पूछताछ में पकडे़ गए आरोपियों ने बताया कि पंचायत चुनाव में हुई रंजिश में प्रधान की हत्या की साजिश जेल में बंद रामकेश चौहान ने रची थी। घटना को अंजाम देने में पकडे़ गए राजदेव और धनपत के अलावा दो अन्य लोग भी शामिल रहे। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे। पकडे़ गए दोनों आरोपी रविवार को जेल भेज दिए गए।