फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   raid in thermacol factory

थर्माकोल बनाने वाली फैक्ट्री पर ईओ ने मारा छापा

Tue, 21 Aug 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
raid in thermacol factory
थर्माकोल बनाने वाली फैक्ट्री पर ईओ ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। पॉलिथीन व थर्माकोल पर प्रतिबंध के बाद नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को इंडस्ट्रियल क्षेत्र में थर्माकोल बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान वहां पर भारी मात्रा में थर्माकोल मिला। ईओ ने इसकी ब्रिकी न करने की चेतावनी देते हुए अभिलेख अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


ईओ बीना सिंह ने बताया कि थर्माकोल पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है, ऐसे में इसके बनाने और बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को इंडस्ट्रियल एरिया में थर्माकोल बनाने वाली एक फैक्ट्री की जांच की गई। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री तो बंद कर दी गई है, लेकिन वहां भारी संख्या में थर्माकोल पड़ा मिला।
विज्ञापन


बताया कि फैक्ट्री मालिक ने आग्रह किया कि इसे सील न किया जाए, क्योंकि इसमें आग लगने की संभावना रहती है। उन्होंने बताया कि वहां से सभी अभिलेख कब्जे में ले लिया गया है और फैक्ट्री मालिक को चेतावनी दी गई कि थर्माकोल की बिक्री न करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार वीरेंद्र पांडेय, चौकी इंचार्ज इंडस्ट्रियल एरिया शर्मा सिंह यादव और कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed