फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   करंट लगने से किशोर की मौत

करंट लगने से किशोर की मौत

Wed, 22 May 2019 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से किशोर की मौत
मौत से गमजदा परिवार। - फोटो : अमर उजाला
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बंगालीपट्टी गांव में एक घर के सामने सागौन के पेड़ में हाईवोल्टेज करंट उतर जाने के कारण 13 वर्ष का एक किशोर उसकी चपेट में आ गया। लोग उसे लेकर दुदही सीएचसी आए, जहां उसकी हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बंगालीपट्टी गांव के योगेंद्र के घर के पास से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजरी है। उनका तेरह वर्षीय पुत्र मनीष शौचालय से निकलकर बगल में मौजूद सागौन के पेड़ के पास खड़ा हो गया। उस पेड़ में करंट उतर आने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


युवती से मिलने गए प्रेमी की पिटाई, रस्सी से बांधा
दुदही। विशुनपुरा क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम को युवती से मिलने उसके ससुुुराल गए युवक को लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई की। बाद में युवक का हाथ पैर रस्सी से बांध दिया। करीब तीन घंटे तक युवक बंधक रहा और बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया और हिरासत में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि विशनपुरा क्षेत्र के युवक की शादी अप्रैल में पडरौना क्षेत्र की युवती से हुई थी। मायके से विदा होकर युवती ससुराल रहने लगी। बुधवार को प्रेमी उससे मिलने पहुंच गया। इसकी भनक लगते ही युवती के ससुराल वालों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। युवक का हाथ-पैर रस्सी से बांध दिया।

किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद करीब आठ बजे रात में पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मुक्त कराते हुए हिरासत में लेकर थाने चली गई। युवती का आरोप है कि युवक उसके घर में घुस गया और उसके मनमानी करने की कोशिश की। एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि युवक प्रेमी बताया जा रहा है। जबकि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलती है,वैसे ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

प्रसूता की मौत से गुस्साएं परिजनों ने किया हंगामा
फाजिलनगर । पटहेरवा क्षेत्र के फाजिलगनर बाजार में संचालित एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार की देर शाम प्रसूता की मौत हो गई। घटना से गुस्साएं परिजनों ने हंगामा खडा कर दिया। हंगामे के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में सूचना पर फाजिलनगर चौकी के पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। तुर्कपट्टी क्षेत्र के लवकुश गांव में अपने मायके में रहने वाली आसमा पुत्री मोती को छह दिन पूर्व प्रसव कराने परिजन फाजिलनगर के प्राइवेट अस्पताल में ले गए। उसी दिन बच्ची पैदा हुई।

बुधवार की देर शाम अचानक तबियत बिगडी और प्रसूता की मौत हो गई। हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि उपचार में लापरवाही बरतने की वजह से महिला की मौत हुई है। पैसे के लिए डॉक्टर ने महिला को रोके रखा और बाद में ठीक प्रकार से उपचार नहीं होने की वजह से महिला की मौत हो गई। चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

मामूली विवाद को लेकर दो गांवों के लोग हुए आमने-सामने
रगड़गंज। पटहेरवा क्षेत्र के मीर बिहार गांव और मंगूरीपट्टी गांव के लोग बुधवार की शाम को आमने- सामने हो गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। मौके पर पुलिस बल मुस्तैद है। मीर बिहार गांव के लोगों ने दुर्गा मंदिर के समीप ही एक नया शिव मंदिर बनवाया है।

बुधवार की शाम करीब छह बजे मंदिर में शिवलिंग की स्थापना के लिए पूजा पाठ व हवन का कार्यक्रम चल रहा था। नए शिवलिंग को मंदिर में स्थापित करने से पहले अन्य शिव मंदिरों में स्थापित शिवलिंग से स्पर्श कराना आवश्यक होता है। उसी के तहत ग्रामीण तीन चार वाहनों पर सवार होकर शिवलिंग के साथ समीप के गांव ममुरी पट्टी में स्थापित शिव लिंग से स्पर्श कराने के लिए जा रहे थे। जैसे ही जुलूस मंगुरी पट्टी गांव में पहुंचा, उस गांव के कुछ लोगों ने विरोध शुरु कर दिया।


उसके बाद दोनों गांवों के लोगों के बीच तनाव कायम हो गया। सूचना के बाद समउर बाजार चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत कराया। हिदायत के तौर पर पुलिस मौके पर मुस्तैद रही।चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हल्का विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगो को समझ बुझाकर शांत करा दी। अब विवाद जैसी कोई बात नहीं है। विवाद के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed