फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   लूट की बाइक और नकदी सहित दो शातिर लुटेरे पकड़े गए

लूट की बाइक और नकदी सहित दो शातिर लुटेरे पकड़े गए

Mon, 30 Jul 2018 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 30 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
लूट की बाइक और नकदी सहित दो शातिर लुटेरे पकड़े गए
कोतवाली में वाहन के साथ पकड़े गए अपराधी। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से सोमवार को दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लुटेरों के पास से लूटी गई बाइक और 1000 नकदी भी बरामद हुआ। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास घेरेबंदी कर दो शातिर लुटेरों को पकड़ा गया। पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों की पहचान प्रमोद यादव पुत्र हरिराम यादव निवासी गुल्हरिया ढेलुआखोर कोतवाली और अंकित उर्फ प्रभात यादव पुत्र इंद्रासन उर्फ इंदल यादव निवासी सहिजना वार्ड नंबर एक सहजनवा जिला गोरखपुर के रूप में हुई। पकड़े गए लुटेरों के पास से बाइक और 1000 रुपये बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक और 20 हजार रुपये 23 जुलाई को गिरधरपुर के पास से शिवशंकरपुर निवासी नंद कुमार सिंह को मारपीट कर लूटा गया था। बरामद बाइक और 1000 रुपये लूट के हैं। पूर्व में लुटेरा प्रमोद यादव ने महुली क्षेत्र के गिठनी में एक युवक की हत्या को अंजाम दिया था और जेल भेजा गया था। इसके अलावा टॉवर वालों से रंगदारी मांगने के मामले में भी प्रमोद यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। बाइक को सीज कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed