फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कंटेनर की चपेट से दो किशोरों की मौत

कंटेनर की चपेट से दो किशोरों की मौत

Sun, 09 Dec 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
कंटेनर की चपेट से दो किशोरों की मौत
कंटेनर की चपेट से दो किशोरों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग स्थित मूड़ाडीहा बेग चौराहे पर रविवार को तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर खाली पड़े मकान में जा टकराया। इस दौरान कंटेनर की चपेट में आने से साइकिल सवार एक ही गांव के दो किशोरों की मौत हो गई। एक बाइक भी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से नाराज लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम किया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और गाड़ी व शव कब्जे में ले लिया।
दुधारा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगढ़ निवासी मुस्तफा हुसैन का पुत्र इरफान अहमद (17) गांव के ही रामकिशुन पुत्र सनोहर (15) के साथ साइकिल से सेमरियावां आधार कॉर्ड में नाम संशोधन के लिए गया था। दोपहर में दोनों साइकिल से वापस आ रहे थे। अभी वह नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहा बेग के सामने पहुंचे ही थे कि बीएमसीटी मार्ग पर मेंहदावल की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे के एक मकान से जा टकराया। इसी दौरान कंटेनर की चपेट में आने से साइकिल सवार इरफान अहमद की मौके पर मौत हो गई जबकि राम किशुन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने रामकिशुन को सीएचसी सेमरियांवा भेजा, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही रामकिशुन की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गाड़ी के चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। नाराज लोगों ने यहां कुछ देर के लिए सड़क भी जाम किया। लोगों का आरोप था कि अक्सर तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोग यहां स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे थे। दुधारा पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में दुधारा एसओ आरके गौतम ने बताया कि हादसे की सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंच गई थी। लोगों ने सड़क जाम नहीं किया था बल्कि भीड़ के चलते आवागमन प्रभावित हो गया था। लोगों व गाड़ी को किनारे कराकर आवागमन शुरू कराया गया। कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed