फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   एक की मौत

एक की मौत

Thu, 29 Nov 2018 11:11 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
एक की मौत
मैजिक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र के देवलसा बभनी नहर के पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहर। बखिरा थाना क्षेत्र के देवलसा-बभनी नहर के पास बृहस्पतिवार की देर शाम अनियंत्रित मैजिक की चपेट में बाइक सवार आ गए। इससे बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। बाइक पर सवार किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

बखिरा थाना क्षेत्र के चिट्ठापार गांव निवासी महेंद्र (22) पुत्र राजाराम यादव एवं मुद्रिका पुत्र रामराज बाइक से बभनी चौराहे पर सब्जी लेने आए थे। सब्जी लेकर दोनों घर जा रहे थे। बाइक सवार दोनों युवक देवलसा बभनी नहर के पास पहुंचे ही थे कि बघौली की तरफ से आ रही सब्जी लदी अनियंत्रित मैजिक ने टक्कर मार दिया। इससे महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई तथा मुद्रिका गंभीर रूप से घायल हो गया। मैजिक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे एसओ बखिरा सदानंद सिंह ने घायल को जिला अस्पताल तथा शव को पुलिस ने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed