फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शनिवार की देर रात हो गया था विवाद

शनिवार की देर रात हो गया था विवाद

Sun, 04 Nov 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
शनिवार की देर रात हो गया था विवाद
पुलिस की सुरक्षा में लक्ष्मी प्रतिमा भटौली गांव पहुंची
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। भटौली गांव में स्थापित होने वाली लक्ष्मी प्रतिमा रविवार की देर शाम पुलिस की सुरक्षा में पंडाल तक पहुंच गई। अमरडोभा होते हुए प्रतिमा को भटौली गांव ले जाया गया। इस दौरान दूसरे पक्ष के जिम्मेदार लोग भी अमर डोभा से तरकुलवा गांव तक मूर्ति वाले वाहन के साथ-साथ चल रहे थे।
शनिवार की रात अमरडोभा गांव से होकर भटौली गांव के लोग लक्ष्मी प्रतिमा ट्राली ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखकर ले जा रहे थे। अमरडोभा स्थित एक मदरसा के पास दूसरे वर्ग के कुछ लोगों ने सड़क जाम कर रखा था। वहां मूर्ति ले जाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट के साथ ही मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। रविवार को समिति के लोगों ने खंडित मूर्ति स्थापित करने से मना कर दिया। नई मूर्ति स्थापित करने की मांग होने लगी। समिति अध्यक्ष व ग्रामीणों ने बखिरा से नई लक्ष्मी प्रतिमा गांव ले जाने की बात कही। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखी इस प्रतिमा को बखिरा से अमरडोभा-तरकुलवा होते हुए गंतव्य तक पहुंचाया गया। इस दौरान प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरती और रास्ते पर पुलिस फोर्स तैनात की गई। एसओ एसओ बखिरा सदानंद सिंह, चौकी इंचार्ज राममिलन यादव, अरुण श्रीवास्तव समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन



चौदह वर्ष पहले भी हुआ था विवाद
बखिरा। वर्ष-2004 में तरकुलवा गांव से होकर विसर्जन के लिए जा रही दुर्गा प्रतिमा को अमरडोभा गांव में रोका गया था। तब से प्रति वर्ष दुर्गा पूजा के मौके पर प्रशासन सतर्क रहता है। 14 वर्ष बाद इस साल लक्ष्मी प्रतिमा को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed