{"_id":"59d3cadf4f1c1baa538b570e","slug":"161507052255-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। क्षेत्र के मुंडेरा शुक्ल में रविवार की रात पुलिया निर्माण को लेकर हुए बवाल में सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवींद्र राय को बंधक बनाकर उनके साथ हुई बर्बरता का वीडियो वायरल हो रहा है। वैसे पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार लोग सोमवार को ही जेल भेज दिए गए। इधर, मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पत्नी व भतीजे ने पत्र भेज कर सीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
रविवार की रात मुंडेरा शुक्ल गांव के बगल में नाले पर प्रशासन की रोक के बाद भी पुलिया निर्माण रोकने के लिए रवींद्र राय ने पहले जिले के अधिकारियों से गुहार लगाई। जब सुनवाई नहीं हुई तो दो बाइक पर चार लोगों के साथ वह मौके पर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग की घटना हुई। इस घटना के वायरल वीडियो में साफ रवींद्र राय की हालत दिख रही है और उनसे कुछ लोग पूछताछ कर रहे है। पुलिस ने पूर्व प्रधान लक्ष्मण की तहरीर पर रवींद्र राय समेत कई पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर चार लोगों को जेल भेज चुकी है। इधर रवींद्र राय की तहरीर पर पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया। मंगलवार को रवींद्र राय की पत्नी सरोज राय और भतीजा मोनू राय थाने पर पहुंचे और पुलिस से केस दर्ज करके न्याय की गुहार लगाई। पुलिस जब उनकी फरियाद को अनसुनी कर दी तो वह सीएम के पास पत्र भेजकर केस दर्ज कराने की मांग की। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही रवींद्र राय की तरफ से भी मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। इस घटना से दोनो गांव के लोगों के बीच तनाव भी बना हुआ है।