फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   हैंसर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ डीएम को ज्ञापन

हैंसर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 14 Jun 2019 11:11 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
हैंसर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ डीएम को ज्ञापन
हैंसर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ पंचायत कर्मियों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। हैंसर ब्लॉक के प्रमुख के खिलाफ पंचायत कर्मियों ने मोर्चा खोला है। प्रमुख पर काम कराए जाने के एवज में रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए एडीओ पंचायत हैंसर की अगुआई में ग्राम पंचायत सचिवों ने शुक्रवार को डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। पंचायत कर्मियों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम को दिए गए ज्ञापन में एडीओ पंचायत हैंसर शिवकुमार तिवारी ने ब्लॉक प्रमुख हैंसर प्रिंस अगम सिंह पर आरोप लगाया है कि बीते सात जून की शाम करीब तीन बजे ब्लॉक प्रमुख हैंसर कार्यालय पर आकर रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर उन्होंने अर्मादित शब्दों का प्रयोग करते हुए असलहे के बल पर गलत बयान लेकर वीडियो बना लिया। एडीओ पंचायत का यह भी आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख द्वारा ब्लॉक के सभी सचिवों को बुलाकर प्रति माह रुपये की मांग की जाती है। नहीं देने पर जिला स्तरीय अधिकारियों से शिकायत कराकर कार्रवाई कराए जाने की भी धमकी दी जाती है। ज्ञापन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार रोका तो लगा रहे आरोप : ब्लॉक प्रमुख
हैंसर ब्लॉक प्रमुख प्रिंस अगम सिंह का कहना है कि उन्होंने ब्लॉक के कर्मचारियों के भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का प्रयास शुरू किया तो आरोप लगने लगे। एडीओ पंचायत शिव कुमार तिवारी के गलत आचरण के चलते विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। वे अपनी कमियों को छिपाने के लिए गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने दिए जांच के आदेश
हैंसर ब्लॉक के प्रमुख प्रिंस अगम सिंह और एडीओ पंचायत शिव कुमार तिवारी के बीच हुए विवाद के मामले में डीएम रवीश गुप्त ने जांच का आदेश दे दिया है। डीएम ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच डीडीओ और डीपीआरओ करेंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed