{"_id":"5d03d8ba8ebc3e6c6d27ba05","slug":"15605331675-khalilabad-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांच मैनेजर पर लगे आरोपों की हुई जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ब्रांच मैनेजर पर लगे आरोपों की हुई जांच
Fri, 14 Jun 2019 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मसिंहवा। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा मेंहदूपार के कर्मचारियों के मनमानी रवैये के आरोपों की जांच शुक्रवार को रीजनल ऑफिस के चीफ मैनेजर ने किया। आरोप है कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी ब्रांच मैनेजर के सहयोगी ने दी। क्षेत्र के कई अन्य लोगों ने भी ब्रांच मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले का रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा।
धर्मसिंहवा निवासी दुकानदार मुकेश कुमार ने शिकायत की थी कि ब्रांच मैनेजर व अन्य कर्मियों के अव्यवहारिक रवैये के कारण उन्होंने बैंक से लेन-देन बंद कर दिया है। जिस पर शुक्रवार को गोरखपुर रीजनल ऑफिस से चीफ मैनेजर पंकज कुमार ब्रांच पर जांच करने पहुंचे थे। जांच अधिकारी ने शिकायतकर्ता व ब्रांच मैनेजर दोनों का लिखित बयान लिया और जांच उच्च अधिकारियों को देने की बात कही। शिकायतकर्ता मुकेश का आरोप है कि जांच अधिकारी के सामने ही उन्हें धमकी दी गई। चीफ मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि मुकेश कुमार की शिकायत को बैंक प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है। प्रकरण की जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अफसरों को दी जाएगी। इस दौरान बैंक के उपभोक्ता प्रेमचंद्र शुक्ल, उपेंद्र राय, मनोज शुक्ला आदि ने भी ब्रांच मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की।