फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   साली पर किया जानलेवा हमला

साली पर किया जानलेवा हमला

Thu, 30 May 2019 11:34 PM IST
Santkabir Nagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
साली पर किया जानलेवा हमला
सांकेतिक चित्र
हैंसर। भाई की ससुराल ठकुराडाड़ी गांव में आए युवक ने बुधवार की रात छत पर सो रही साली पर चाकू से हमला कर दिया। किशोरी की चीख सुनकर आरोपी भाग निकला। किशोरी को सीएचसी मलौली में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस वारदात को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


ठकुराडाड़ी गांव निवासी संतराम की बड़ी बेटी रेखा की शादी बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के केशवारे गांव निवासी चंद्रकेश के साथ हुई है। रेखा का देवर धर्मचंद्र बुधवार को भाई की ससुराल आया हुआ था। रात में खाना खाने के बाद परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। वहीं, धर्मचंद्र के अलावा रेखा की छोटी बहन सुरेखा (14) भी सोई हुई थी।
विज्ञापन

सुरेखा की मां लीलावती के अनुसार अलसुबह करीब चार बजे धर्मचंद्र उठा और सुरेखा के गले, पेट व हाथ पर चाकू से वार कर दिया। घायल सुरेखा ने शोर मचाया तो धर्मचंद्र भाग निकला। परिजनों की नींद खुली तो घायल सुरेखा की हालत देखकर सब सन्न रह गए। उसे आनन फानन में सीएचसी मलौली ले जाया गया।इस संबंध में प्रभारी एसओ संजय पांडेय ने बताया कि इस मामले में घायल सुरेखा की मां लीलावती की तहरीर पर धर्मचंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed