फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सड़क किनारे मिला रिश्तेदारी से लौट रहे व्यक्ति का शव

सड़क किनारे मिला रिश्तेदारी से लौट रहे व्यक्ति का शव

Thu, 30 May 2019 11:32 PM IST
Santkabir Nagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे मिला रिश्तेदारी से लौट रहे व्यक्ति का शव
death
धनघटा। महुली-हरिहरपुर मार्ग पर बाजार के निकट स्थित स्कूल के पास बृहस्पतिवार देर शाम 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। पास ही साइकिल पड़ी थी, जिसमें सब्जी का झोला टंगा था। मृतक की शिनाख्त करनपुर गांव निवासी राजकुमार राजभर के रूप में हुई।
विज्ञापन


महुली कस्बा के उत्तर हरिहरपुर मार्ग पर स्कूल के निकट सड़क के किनारे शव देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। साइकिल व सब्जी से पुलिस ने अनुमान लगाया कि व्यक्ति अगल-बगल के गांव का हो सकता है। काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त हुई। सूचना पर पहुंचे महुली थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी रिपुदवन राजभर ने बताया कि उसके पिता राजकुमार राजभर की तीन दिन से तबीयत खराब थी। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। बुधवार को वह कोनी गांव में रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। बृहस्पतिवार देर शाम घर के लिए सब्जी लेकर साइकिल से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed