{"_id":"5ba9205b867a557fe3048d61","slug":"151537810523-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में हंगामा, चिकित्सक से हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में हंगामा, चिकित्सक से हाथापाई
Santkabirnagar
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। सीएचसी मलौली में सोमवार को चिकित्सक और तीमारदारों के बीच हाथापाई हो गई। करीब एक घंटे तक हंगामा की स्थिति रही। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
हैंसर ब्लॉक परिसर में स्वास्थ्य मेला लगा था। सीएचसी मलौली के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके सिंह समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मी मरीजों की जांच कर रहे थे। डॉ. जितेंद्र चौधरी भी मरीजों को देख रहे थे। इस दौरान अस्पताल में एक व्यक्ति बेटे को दिखाने आया था। भीड़ में खड़े उस व्यक्ति ने अचानक डॉक्टर समेत अन्य कर्मियों को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। डॉक्टर ने विरोध किया तो वह हाथापाई करने लगा। स्वास्थ्य कर्मी भी आ गए। विवाद की सूचना पाकर थोड़ी ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। हंगामा कर रहे व्यक्ति ने डॉ. जितेंद्र चौधरी से माफी मांग ली। इसके बाद मामला खत्म हो गया। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि अस्पताल में विवाद होने की सूचना पर दारोगा गए थे। किसी तरफ से तहरीर नही मिली है।
एएनएम और प्रधान में विवाद
हैंसर। सोनाड़ी गांव के प्रधान ने भी एएनएम पर मेला के आयोजन की सूचना न देने का आरोप लगाने लगे। इस पर एएनएम भड़क गई। एएनएम ने कहा कि आप कौन होते हैं जिनको बताया जाए कि कल स्वास्थ्य मेला लगना है। एएनएम की बात सुन प्रधान भी गुस्से में आ गए वह जोर-जोर से बोलने लगे तो परिसर में मौजूद तमाम प्रधान एकत्रित हो गए। मेले में मौजूद विधायक श्रीराम चौहान भी शोर सुनकर पहुंचे। उन्होंने अधीक्षक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वह और उनके मातहत जन प्रतिनिधियों तथा जनता के साथ किस तरह का व्यवहार करना चाहिए इसका ख्याल रखें। उसके बाद एएनएम प्रधान शिवप्रसाद मद्धेशिया से मांफी मांगी। तब जाकर मामला शांत हुआ।