{"_id":"5bd4b8a2bdec22694517d793","slug":"141540667554-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम की मौत
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप की चपेट से मासूम की मौत
फूफा के घर आया था सुधांशू
धनघटा क्षेत्र के बिड़हर घाट पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा-बिड़हर घाट मार्ग पर शुक्रवार की शाम अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बालक फूफा के घर आया था। बिड़हर घाट पुलिस चौकी के करीब हुए हादसे के बाद पिकअप समेत चालक को लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। बाद में पुलिस को सौंप दिया।
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के मटरईया उर्फ हरकुलिया गांव निवासी सुरेंद्र की बहन की शादी चपरापूर्वी गांव के मुन्नी लाल के साथ हुई है। मुन्नी लाल घाघरा नदी के बिड़हर घाट पर चाय की दुकान चलाते हैं। वहीं पर परिवार के सदस्य भी रहते हैं। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे सुरेंद्र का बेटा सुधांशु फूफा की दुकान के सामने सड़क के किनारे खेल रहा था। इस दौरान अंबेडकरनगर जिले की तरफ से आई पिकअप ने सुधांशु को चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। यह देख मुन्नी लाल के परिजन रोने-चिल्लाने लगे। चालक पिकअप केे साथ धनघटा की तरफ भाग रहा था कि लोग उसका पीछा कर पकड़ लिया। चालक व पिकअप पुलिस के कब्जे में है। एसओ संतोष तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। चालक के खिलाफ हादसा का केस दर्ज किया गया है।